जमशेदपुर, सितम्बर 10 -- कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग की ओर से एमसीए प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2025-2027) परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार, परीक्षार्थी बिना विलंब शुल्क के 18 सितंबर तक ऑनलाइन फॉर्म और शुल्क भर सकेंगे। इसके बाद 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 19 सितंबर से 21 सितंबर तक फॉर्म भरने की तिथि निर्धारित की गई है। वहीं, कॉलेज द्वारा विश्वविद्यालय कार्यालय में परीक्षा फॉर्म और शुल्क की हार्डकॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...