जमशेदपुर, मार्च 16 -- कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के विश्वविद्यालय परिसर स्थित ऑडिटोरियम का नाम अब "वीर पोटो हो सभागार" होगा। यह निर्णय 26 फरवरी 2026 को आयोजित विश्वविद्यालय की 90वीं सिंडिकेट बैठक में एजेंडा संख्या 4(III) के तहत लिया गया विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह नामकरण तत्काल प्रभाव से लागू होगा। यह आदेश माननीय कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता के निर्देशानुसार रजिस्ट्रार कार्यालय द्वारा जारी किया गया है।यह नामकरण क्षेत्र के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी 'वीर पोटो हो' के सम्मान में किया गया है। 'पोटो हो' कोल्हान क्षेत्र के ऐसे वीर योद्धा थे जिन्होंने ब्रिटिश शासन के विरुद्ध संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और आदिवासी समाज को अपने अधिकारों और स्वाभिमान के लिए संगठित किया। वे आज भी जनजातीय प्रतिरोध, साहस और अस्मिता के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.