जमशेदपुर, अप्रैल 18 -- कोल्हान विश्वविद्यालय ने बीएड सत्र 2023-25 के तीसरे सेमेस्टर का पूर्ण परीक्षा परिणाम घोषित किए बिना ही चौथे सेमेस्टर के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस निर्णय से उन सैकड़ों विद्यार्थियों में भारी रोष और असमंजस की स्थिति है, जिनका परिणाम अबतक अधर में लटका हुआ है। गौरतलब है कि पिछले दिनों विद्यार्थियों द्वारा किए गए विरोध-प्रदर्शन के बाद विश्वविद्यालय ने आनन-फानन में केवल नौ बीएड कॉलेजों का परिणाम जारी कर दिया, जबकि छह कॉलेजों के विद्यार्थी अब भी अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। विद्यार्थियों की मुख्य चिंता झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) को लेकर है। यह भी पढ़ें- सेमेस्टर-2 में नामांकन स्थगित, पूर्व सूचना नहीं मिलने से परेशान रहे छात्र सत्र विलंबित होने के कारण इन प्रशिक्षु शिक्षकों को डर ...