जमशेदपुर, मई 8 -- कोल्हान विश्वविद्यालय ने शिक्षित युवाओं को व्यावहारिक कार्य अनुभव प्रदान करने की दिशा में पहल करते हुए पहली बार 129 पदों पर ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (नेट्स) के तहत शुरू इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय स्नातकों को कार्यक्षेत्र का वास्तविक अनुभव दिलाकर उन्हें रोजगार के लिए तैयार करना है। योजना की खास बात यह है कि चयनित प्रशिक्षुओं को 12,000 रुपये का मासिक मानदेय दिया जाएगा। सूचना के अनुसार, इन 129 पदों को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया गया है, जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 58 और आरक्षित वर्गों के लिए शेष पद आवंटित हैं। प्रशिक्षुओं को विश्वविद्यालय और इसके संबद्ध कॉलेजों के प्रशासनिक अनुभाग, लेखा विभाग, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान, कंप्यूटर लैब...