जमशेदपुर, अगस्त 7 -- कोल्हान विश्वविद्यालय में कथित अनियमितता, भ्रष्टाचार और सत्र विलंब को लेकर आजसू छात्र संघ व युवा मोर्चा के बैनर तले बुधवार को साकची आम बागान से उपायुक्त कार्यालय तक पदयात्रा निकाली गई। आंदोलनकारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और छात्र विरोधी नीतियों का विरोध जताया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे आजसू प्रदेश युवा संयोजक दीपक पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय में अनियमितता और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि चार साल की स्नातक पढ़ाई पांच साल में पूरी कराई जा रही है। हर सेमेस्टर छह महीने विलंब से चल रहा है। सत्र लगातार पिछड़ने से विद्यार्थियों का एक साल बर्बाद हो रहा है। यह भी पढ़ें- कोल्हान विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा तिथि जल्द घोषित करने की मांग वहीं, जिला अध्यक्ष सोनू कु...