कोल्हान विवि के भूगोल विभाग का शैक्षणिक भ्रमण, गंगटोक रवाना
जमशेदपुर, मई 12 -- कोल्हान विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग की ओर से पीजी सेमेस्टर थ्री के छात्रों के लिए शैक्षणिक भ्रमण दल गंगटोक (सिक्किम) के लिए रवाना हो गया। यह छह दिवसीय भ्रमण 10 से 15 मई तक चलेगा। छात्र चाईबासा से बस और टैक्सी के माध्यम से यात्रा कर गंगटोक व आसपास के क्षेत्रों का भौगोलिक अध्ययन करेंगे। इसका नेतृत्व विभाग की शिक्षण स्टाफ सदस्य प्रो. कंचन कच्छप तथा गैर-शिक्षण स्टाफ सदस्य हरेंद्र यादव कर रहे हैं। इस दौरान छात्र विभिन्न भौगोलिक पहलुओं का व्यावहारिक अध्ययन करेंगे। इस अवसर पर कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं और सुरक्षित यात्रा की कामना की। विभाग के अनुसार, यह भ्रमण छात्रों को क्षेत्रीय भूगोल की बेहतर समझ विकसित करने और पाठ्यक्रम की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक सिद्ध ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.