जमशेदपुर, नवम्बर 25 -- कोल्हान विश्वविद्यालय में बुधवार को होने वाले छठे दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को मंगलवार को परिचय पत्र बांटा गया। इसी के साथ विद्यार्थियों के बीच उत्तरीय का भी वितरण किया गया। बुधवार को कोल्हान विश्वविद्यालय मुख्यालय चाईबासा में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...