जमशेदपुर, मार्च 18 -- कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा के परिसर स्थित ऑडिटोरियम का नाम अब वीर पोटो हो सभागार होगा। यह निर्णय गत दिनों विश्वविद्यालय की 90वीं सिंडिकेट बैठक में लिया गया था। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह नामकरण तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता के निर्देशानुसार रजिस्ट्रार कार्यालय द्वारा यह आदेश जारी किया गया है। यह नामकरण क्षेत्र के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी वीर पोटो हो के सम्मान में किया गया है। पोटो हो कोल्हान क्षेत्र के ऐसे वीर योद्धा थे, जिन्होंने ब्रिटिश शासन के विरुद्ध संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने आदिवासी समाज को अपने अधिकारों एवं स्वाभिमान के लिए संगठित किया। वे आज भी जनजातीय प्रतिरोध, साहस एवं अस्मिता के प्रतीक माने जाते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.