कोल्हान विवि : स्नातक में सैकड़ों छात्रों का परिणाम पेंडिंग होने का खतरा
जमशेदपुर, अगस्त 7 -- कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा के चार वर्षीय स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2025-2029) की परीक्षाओं में एक बार फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है। विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) में अलग विषय छपे होने और परीक्षा दूसरे विषयों की दिलाए जाने के कारण अब परीक्षा परिणाम फंसने खतरा है। विश्वविद्यालय ने खुद ऐसे विद्यार्थियों के परिणाम पेंडिंग करने की आशंका जताई है। परीक्षा के दौरान विषय को लेकर हुई इस गड़बड़ी के बाद अब विश्वविद्यालय प्रशासन और विद्यार्थियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मामले की शुरुआत तब हुई, जब परीक्षा के वक्त विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड में गलत विषय दर्ज होने की बात सामने आई। आनन-फानन में स्थिति को संभालते हुए कॉलेज स्तर पर ही मैनुअल रूप से सुधार कर विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल कराया गया। हालांकि, परीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.