जमशेदपुर, सितम्बर 11 -- कोल्हान विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह के दौरान विभिन्न पाठ्यक्रम के कुल 26 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। इस प्रतिष्ठित सूची में स्नातकोत्तर (पीजी) स्तर के 24, बीएड का 01 और एमबीए का 01 स्वर्ण पदक शामिल है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मेधावी छात्रों की सूची जारी कर दी गई है, जिससे विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों में हर्ष का माहौल है। यह भी पढ़ें- ट्रिपलआईटी : दीक्षांत में 728 विद्यार्थियों को मिलेंगी उपाधियां

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...