कोल्हान विवि : चांसलर पोर्टल के पेमेंट गेटवे में खराबी से भुगतान के बावजूद 3182 आवेदन अनपेड
जमशेदपुर, जुलाई 10 -- कोल्हान विश्वविद्यालय के अंगीभूत और संबद्ध कॉलेजों में स्नातक सत्र में नामांकन लेने वाले छात्र-छात्राओं के सामने बड़ी तकनीकी समस्या आ गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, विभिन्न कॉलेजों के कुल 3182 विद्यार्थियों के आवेदन तकनीकी जटिलता में फंस गए हैं। इन आवेदकों ने ऑनलाइन माध्यम से अपने नामांकन शुल्क का भुगतान तो कर दिया है, लेकिन चांसलर पोर्टल के पेमेंट गेटवे में खराबी के कारण उनका स्टेटस अब भी अनपेड यानी बिना भुगतान का दिखा रहा है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया कि जब तक पेमेंट गेटवे की समस्या ठीक नहीं होती और स्टेटस अपडेट नहीं होता तब तक इन आवेदनों को वैध मान्यता नहीं दी जा सकती। यह भी पढ़ें- महिला कॉलेज चाईबासा में स्नातक में नामांकन की प्रक्रिया शुरू इस संकट को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी प्रभावित अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.