जमशेदपुर, सितम्बर 22 -- कोल्हान यूनिवर्सिटी द्वारा स्नातक (बीए, बीएससी, बीकॉम एवं वोकेशनल) सीबीसीएस फर्स्ट सेमेस्टर बैकलॉग स्पेशल परीक्षा 2025 का विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह विशेष परीक्षा सत्र 2017 से 2024 तक के उन विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जा रही है जो अपनी परीक्षा पूरी नहीं कर सके थे। परीक्षा का आयोजन 6 अक्तूबर से 12 अक्टूबर तक दो पालियों में किया जाएगा, जिसमें प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित की गई है। यह भी पढ़ें- केयू: स्नातक तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म 24 सितंबर से भरे जाएंगे विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले यानी प्रथम पाली के लिए सुबह 9:30 बजे...