जमशेदपुर, जुलाई 23 -- कोल्हान यूनिवर्सिटी के परीक्षा विभाग ने सत्र 2024-2026 के बीएड तीसरे सेमेस्टर (नया पाठ्यक्रम) परीक्षा 2025 का कार्यक्रम आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 12:30 बजे निर्धारित किया गया है. यह परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी, जिसमें पहली पाली दोपहर 1:00 बजे से 2:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। इसके अलावा कुछ विषयों की परीक्षाएं पहली पाली में दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक भी संचालित होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...