कोल्हान यूनिवर्सिटी के पास दो ट्रकों की टक्कर, चालक गंभीर
चाईबासा, मई 20 -- चाईबासा, संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्हान विश्वविद्यालय के पास बाईपास मुख्य सड़क पर मंगलवार को सुबह दो ट्रकों के बीच टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक धनबाद के चासनाला निवासी 42 वर्षीय उपेंद्र कुमार का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों ट्रक तेज रफ्तार में चल रहे थे। विश्वविद्यालय के पास मोड़ पर आमने-सामने की टक्कर हुई, जिससे दोनों ट्रकों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। एक ट्रक सड़क के बीचों-बीच फंस गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई।स्थानीय यह भी पढ़ें- दो ट्रकों बीच टक्कर,एक चालक जख्मी लोगों की सूचना पर मुफस्सिल थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी बिनोद कुमार के नेतृत्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.