जमशेदपुर, नवम्बर 29 -- कोल्हान में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (जेबीओसीडब्ल्यूबी) के तहत पंजीकृत हजारों निर्माण श्रमिक आज भी सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से दूर हैं। श्रम विभाग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, कोल्हान में कुल 1 लाख 35 हजार 732 निबंधित श्रमिक हैं, जिनमें से 41,382 मजदूर अब भी गैर-सत्यापित (नॉन-वेरिफाइड) श्रेणी में हैं। आधार उपलब्ध होने के बावजूद वेरिफिकेशन की सुस्त गति विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही है। तीनों जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसांवां की स्थिति भी इस समस्या की गंभीरता को दर्शाती है। पूर्वी सिंहभूम में 45,310 निर्माण मजदूर पंजीकृत हैं और सभी ने आधार उपलब्ध करा दिया है। इसके बावजूद 9193 मजदूरों का वेरिफिकेशन अबतक पूरा नहीं हो सका है। इसी प्रकार सरायकेला-खरसांवां में 61,663 म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.