कोल्हान में 40 साल से कम उम्र के दिल के मरीज तेजी से बढ़े
जमशेदपुर, सितम्बर 29 -- हृदय रोग अब केवल बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गई है। कोल्हान में हृदय रोगियों में 40 साल से कम उम्र के मरीजों की संख्या करीब 10 से 15 फीसदी तक पहुंच गई है। पहले सामान्य रूप से यह बीमारी 60 साल से अधिक उम्र के लोगों में अधिक देखी जाती थी, लेकिन अब युवाओं में भी इसके मामले बढ़ रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार, अधिकांश मरीज तब अस्पताल पहुंचते हैं, जब बीमारी गंभीर अवस्था में पहुंच चुकी होती है। शुरुआती लक्षणों को पहचानकर समय पर जांच और इलाज कराने से गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विमलेन्दु कुमार ने बताया कि उनके पास आने वाले कई मरीज गंभीर अवस्था में होते हैं। कुछ लोग स्वास्थ्य के प्रति गंभीर नहीं रहते, जबकि कई मरीजों में शुरुआत में लक्षण स्पष्ट नहीं दिखते और वे अचानक गंभीर स्थिति में पहुंच जाते हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.