जमशेदपुर, अप्रैल 29 -- जमशेदपुर। झारखंड बिजली वितरण निगम ने राज्यभर में 92 कनिष्ठ अभियंताओं को सहायक अभियंता के पद पर प्रोन्नति दी है। इनमें कोल्हान प्रमंडल में कार्यरत 14 अभियंताओं के नाम शामिल हैं।प्रोन्नति पाने वालों में शेखर गुप्ता, मंटू कुमार, माणिक चंद शर्मा, कुलदीप यादव, आकाश धल, चंद्रगुप्त बिरुली, प्रत्युष आनंद, बलराम हांसदा, आशीष कुमार मुंडा, शशि कांत मुर्मू, दिवाकर उरांव, सन्नी कुमार बाड़ा सहित अन्य कनिष्ठ अभियंता शामिल हैं। निगम प्रबंधन ने सभी नवप्रोन्नत अधिकारियों को बधाई दी है। अब ये अभियंता अपने-अपने क्षेत्रों में सहायक अभियंता के रूप में कार्यभार संभालेंगे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.