रांची, फरवरी 28 -- जमशेदपुर, प्रमुख संवाददाता कोल्हान प्रमंडल की राजनीति में नगर निकाय चुनावों के ताजा परिणाम ने नए सियासी समीकरण को हवा दे दी है। इसे अब राज्य के सत्ताधारी दल एवं विपक्ष के राजनीतिक नफा-नुकसान के रूप में आंका जा रहा है। लंबे समय तक भाजपा का अभेद्य गढ़ माने जाने वाले कोल्हान के शहरी क्षेत्रों में इस बार सियासी समीकरण पूरी तरह उलट गए हैं। चाईबासा, चक्रधरपुर, सरायकेला, जुगसलाई, चाकुलिया और मानगो जैसे महत्वपूर्ण नगर निकायों के इन परिणामों ने न केवल भाजपा के शहरी जनाधार के दावे को ध्वस्त किया है, बल्कि झामुमो की उस छवि को भी बदल दिया है कि वह केवल ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों तक सीमित पार्टी है। इस चुनाव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झामुमो ने अपनी जल-जंगल-जमीन वाली छवि को विस्तार देते हुए शहरी युवाओं और मध्यम वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.