जमशेदपुर, सितम्बर 1 -- झारखंड में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की रफ्तार सुस्त है। केंद्र की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ राज्य के अधिकांश परिवारों तक नहीं पहुंच पाया है। कोल्हान में जरूर स्थिति राज्य के दूसरे हिस्सों की तुलना में बेहतर दिख रही है, जहां अब तक 1083 रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं, लेकिन जरूरत के मुकाबले यह आंकड़ा काफी कम है। फरवरी 2024 में शुरू हुई योजना के तहत झारखंड में अब तक केवल 3242 रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित हुए हैं और 3463 परिवार लाभान्वित हुए हैं। इनमें कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले शामिल हैं। राज्य में महज 360 उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य हो सका है。

योजना की स्थिति योजना के तहत घरों की छत पर सौर संयंत्र लगाने पर केंद्र सरकार सब्सिडी देती है। इसका उद्देश्य परिवार...