जमशेदपुर, अप्रैल 3 -- कोल्हान में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में गरज के साथ बारिश दर्ज की गई। शहर में शाम पांच बजे के बाद आंधी और हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों ने राहत महसूस की। तापमान के अनुसार सरायकेला राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रामगढ़ में सबसे अधिक 5.0 मिमी बारिश हुई, जबकि पाकुड़ के पाकुड़िया क्षेत्र में 4.0 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला और खूंटी में 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि की संभावना है। विभाग ने 4 अप्रैल को कई जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.