जमशेदपुर, मई 10 -- हर साल बदलते मौसम, बारिश और तापमान के कारण कोल्हान के किसान धान की सही वेरायटी चुनने में असमंजस की स्थिति में रहते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) विभिन्न वेरायटी पर काम करेगा और क्षेत्र के लिए सबसे उपयुक्त वेरायटी की अनुशंसा करेगा, ताकि किसानों को बेहतर पैदावार मिल सके। इस बार कम बारिश होने के आसार हैं। ऐसे में किसान कम पानी वाली, लेट वेरायटी या अन्य किस्मों को लेकर भ्रम में हैं। इस असमंजस को खत्म करने के लिए केवीके अपने परिसर में विभिन्न धान की वेरायटी लगाएगा और अलग-अलग तरीके से उनकी तैयारी करेगा। केवीके न सिर्फ अपने खेतों में बल्कि चयनित किसानों के खेतों में भी विभिन्न वेरायटी का ट्रायल करेगा। परीक्षण के बाद जिस वेरायटी से सबसे अच्छी पैदावार होगी, उसी की सिफारिश किसानों के लिए की जाएगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.