जमशेदपुर, फरवरी 18 -- जमशेदपुर। कोल्हान में अब मौसम ने स्पष्ट रूप से करवट ले ली है। अधिकांश जिलों में गर्मी की शुरुआत हो चुकी है और दिन के समय तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों में पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में सर्वाधिक 33.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का अब तक का ऊंचा स्तर माना जा रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान भी लगभग सभी जिलों में 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है, जिससे सुबह-शाम की ठंड में कमी आई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.