कोल्हान में निजी कॉलेजों में स्नातक दाखिले को नहीं मिल रहे छात्र
जमशेदपुर, जुलाई 9 -- कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले प्राइवेट कॉलेजों के लिए इस सत्र में स्नातक दाखिले की सीटें भरना बड़ी चुनौती बन गया है। विश्वविद्यालय में स्नातक प्रवेश के लिए अब तक 25,390 आवेदन आए हैं, लेकिन इनमें से अधिकांश छात्र सरकारी और पुराने प्रतिष्ठित कॉलेजों को ही चुन रहे हैं। ज्यादातर नए निजी कॉलेजों में एक-दो छात्रों ने ही आवेदन किया है। कई प्राइवेट कॉलेजों में तो एक से भी कम आवेदन आए हैं। चांसलर पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया चल रही है। नियम के अनुसार मेरिट के आधार पर निजी कॉलेजों में भी सीटें आवंटित होनी हैं, लेकिन इक्का-दुक्का आवेदनों के कारण इन कॉलेजों के प्रबंधन में चिंता बढ़ गई है। शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि बुनियादी सुविधाओं की कमी और सरकारी कॉलेजों के प्रति छात्रों के भरोसे के कारण निजी कॉलेजों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.