कोल्हान में जमीन बहाली का आदेश बरकरार, याचिका खारिज
रांची, सितम्बर 3 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट ने पूर्वी सिंहभूम के देवघर मौजा में जमीन बहाली से जुड़े मामले में निचली अदालतों के आदेश को बरकरार रखते हुए याचिका खारिज कर दी। जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने याचिका खारिज की। याचिकाकर्ताओं ने धालभूम के भूमि सुधार उप समाहर्ता के 29 जून को पारित आदेश को चुनौती दी थी। उक्त आदेश में छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम की धारा 71-ए के तहत जमीन की बहाली का आदेश दिया गया था। इसके बाद उपायुक्त और प्रमंडलीय आयुक्त के स्तर से भी याचिकाकर्ताओं की अपील और पुनरीक्षण याचिका खारिज कर दी गई थी। याचिकाकर्ताओं का दावा था कि वे संबंधित जमीन पर वर्ष 1967 से कब्जे में हैं और 1967 में दायर टाइटल सूट में समझौते के आधार पर उन्हें जमीन का कब्जा मिला था। उनका यह भी कहना था कि लंबे समय से कब्जे के कारण धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.