जमशेदपुर, अगस्त 30 -- पूर्वी सिंहभूम समेत कोल्हान में एक सितंबर तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। वहीं, अधिकतम तापमान में भी गिरावट आ सकती है। पिछले दो दिनों से कोल्हान में कहीं हल्की तो कहीं अच्छी बारिश हुई है। शुक्रवार को दिन में धूप निकली, लेकिन कुछ इलाकों में बारिश भी हुई। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि एक सितंबर तक पूर्वी सिंहभूम, कोल्हान और राज्य के कई अन्य जिलों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हो सकती है। अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान तीन से चार डिग्री तक गिर सकता है। 31 अगस्त को पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश का अनुमान है। यह भी पढ़ें- रांची में आज और कल भारी बारिश का अलर्ट एक सितंबर को हल्की बारिश बताई गई है। विभाग ने एक सितंबर तक येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवा और बिजली कड़कने की भी संभावना है। लोगों से सावधानी बरतने...