जमशेदपुर, अक्टूबर 6 -- कोल्हान मानव अधिकार संगठन की ओर से आज यातायात जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम साकची गोलचक्कर पर अपराह्न 4.30 बजे से शुरू होगा। इसके तहत आम लोगों को दोपहिया चलाने और पीछे बैठने पर हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया जाएगा। मानवाधिकार संगठन न केवल लोगों को इसके लिए जागरूक करेगा, बल्कि ऐसे लोग जो हेलमेट पहनकर बाइक या अन्य दोपहिया नहीं चला रहे, उनमें हेलमेट वितरण भी करेगा। यह जानकारी कोल्हान मानव अधिकार संगठन की ओर से जारी विज्ञप्ति में दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.