चाईबासा, मार्च 1 -- चाईबासा। कोल्हान बह रुमुल आयोजन समिति द्वारा आगामी 15 मार्च 2026 (रविवार) को खुटकट्टी मैदान, तांबो में आयोजित होने वाली कोल्हान बह रुमुल एवं सांस्कृतिक यात्रा के सफल एवं भव्य आयोजन की तैयारियों के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को खुटकट्टी मैदान में हुई। बैठक की अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री संजय सारील देवगम ने की। बैठक में ओत गुरु कोल लाको बोदरा के सुपुत्र श्री बिंग विक्रम सिंह बोदरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने हो समाज के पारंपरिक बह पर्व के 10 ताल (गेना, गाड़ूवा, चंगुड़िया, दांवडिया, जापे, जादूर, केंमटा, सार, ले, राचा) के विषय में अपने व्यापक अनुभव एवं ज्ञान को विस्तार से साझा किया। जिससे आयोजन की सांस्कृतिक गहराई और प्रामाणिकता को और अधिक मजबूती मिली। आयोजन समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है क...