सराईकेला, मार्च 17 -- खरसावां। कोल्हान प्रमंडल स्थित 14 अग्र परियोजना केंद्रों में अधिकारियों और कर्मचारियों के आधे से अधिक पद रिक्त होने का मामला झारखंड विधानसभा में उठाया गया। इस संबंध में सदस्य दशरथ गागराई ने ज़ीरो ऑवर के दौरान सरकार का ध्यान आकर्षित कराया। उन्होंने बताया कि कोल्हान प्रमंडल के 14 अग्र परियोजना केंद्रों में अधिकारियों और कर्मचारियों के बड़ी संख्या में पद खाली हैं। जिसके कारण उद्योग से जुड़ी योजनाओं और उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि इन परियोजना केंद्रों में रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरा जाए। उद्योग से संबंधित कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकें और क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति मिल सके।इस संबंध में उन्होंने उद्योग विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.