चाईबासा, अप्रैल 15 -- चाईबासा। कोल्हान नितिर तुरतुंग चाईबासा केंद्र में ऑल इंडिया हो बैंकर्स वेलफेयर सोसाइटी और कोल्हान नितिर तुरतुंग के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई। मौके पर रक्तदान शिविर लगाया गया। साथ ही बैंकिंग जागरूकता कार्यशाला का आयोजन हुआ। शिविर में 21 लोगों ने रक्तदान किया। हो बैंकर्स और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने छात्रों और कर्मियों को बचत, फाइनेंस और आर्थिक नियोजन के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। हो बैंकर्स सोसाइटी की ओर से केएनटी चाईबासा को संविधान की प्रतियां और विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की पुस्तकें भेंट की गईं। इस दौरान सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले केएनटी के टॉप 10 छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- मसकल फाउंडेशन व यूथ क्ल...