जमशेदपुर, जून 12 -- ट्राइबल इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (टिक्की) का एक प्रतिनिधिमंडल को परिसदन चाईबासा में कोल्हान के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा से मिला। इस दौरान विधि व्यवस्था, उद्यमियों की सुरक्षा, आदिवासी समुदाय को कानूनी सहायता प्रदान करने जैसे विषयों पर चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने कोल्हान में व्यवसायिक माहौल को सशक्त एवं सुरक्षित बनाने के लिए अपने विचार साझा किए तथा पुलिस प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा जताई। डीआईजी किस्पोट्टा ने प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि उद्यमियों की सुरक्षा व आदिवासी समुदाय के अधिकारों की रक्षा प्रशासन की प्राथमिकता में शामिल है। प्रतिनिधिमंडल में चंचल लकड़ा, बसंत तिर्की, राज मार्शल मार्डी, अनमोल पिंगुआ, सौरव पूर्ति, रंजन मार्डी, महेन्द्र लागुरी समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.