चाईबासा, फरवरी 28 -- नोवामुंडी: कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने शुक्रवार को नोवामुंडी थाना परिसर स्थित अंचल निरीक्षक के कार्यालय का निरीक्षण किया। इससे पूर्व पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। नोवामुंडी सर्किल कार्यालय में इंस्पेक्टर वासुदेव मुंडा की मौजूदगी में उन्होंने दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक 4 घंटे कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों की गहनता से जांच की और उनके सही रखरखाव का निर्देश दिया। उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर भी जोर दिया। इसके साथ ही, कुर्की और वारंट मामलों के समय पर निष्पादन के निर्देश दिए। डीआईजी ने पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...