जमशेदपुर, मार्च 10 -- कोल्हान क्षेत्र में बढ़ते अपराध और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करने के लिए कोल्हान के डीआईजी अनुरंजन किसपटाह मंगलवार को जमशेदपुर पहुंचे। उनके आगमन पर पुलिस अधिकारियों और जवानों ने औपचारिक रूप से गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया। इसके बाद पुलिस कार्यालय में उच्चस्तरीय अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के एसएसपी, एसपी, डीएसपी और थाना प्रभारी मौजूद रहे। बैठक में हाल की आपराधिक घटनाओं, लंबित मामलों की स्थिति और अपराध नियंत्रण की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही आने वाले त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। डीआईजी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि चोरी, लूट और छिनतई जैसी घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.