चक्रधरपुर, जनवरी 7 -- मनोहरपुर, संवाददाता पश्चिम सिंहभूम जिले के कोल्हान जंगल में सोमवार रात झुंड से बिछड़े दंतैल हाथी ने चार लोगों की जान ले ली। वहीं, हाथी के हमले से मां-बेटी घायल हो गयीं, जिन्हें इलाज के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में एक ही परिवार के तीन लोग हैं, जिनमें पिता, पुत्र व पुत्री शामिल हैं। हाथी ने पिछले पांच दिनों में दस लोगों की जान ले ली है, जिनमें छह लोग गोईलकेरा प्रखंड के हैं। बताया जाता है कि सोमवार शाम करीब छह बजे गोईलकेरा थाना क्षेत्र के सोवां गांव निवासी कुंदरा बहंदा (45 वर्ष) अपनी पत्नी पुंडी टोपनो, बेटा सामू बहंदा (4 वर्ष), बेटी कोदमा बहंदा (10 वर्ष), बेटी जिंग्गी बहंदा और एक दुधमुंहे बच्चे के साथ सोया था। इस दौरान दंतैल हाथी ने हमला कर दिया। घर को क्षतिग्रस्त कर मौके पर कुंदरा बहंदा...