कोल्हान छात्र संघर्ष समिति ने दी आन्दोलन की चेतावनी
चाईबासा, मई 12 -- चाईबासा। कोल्हान छात्र संघर्ष समिति के सदस्यों ने कोल्हान विश्वविद्यालय कुलपति से मुलाकात कर कहा कि विश्वविद्यालय में छात्र हित और शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए पूर्व में दो महत्वपूर्ण मांगें रखी थीं। मांग को स्वीकार करते हुए संबंधित प्राचार्य को पद से हटाया गया। लेकिन दूसरी महत्वपूर्ण मांग एक अनुभवी प्रोफेसर को पुनः उनके महाविद्यालय में पदस्थापन कर वापस लाने का अनुरोध किया गया था। उस पर अब तक सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है। समिति का कहना है कि छात्र हित और शैक्षणिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पूर्व प्रोफेसर की पुन: पदस्थापना की जाए। विश्वविद्यालय और छात्रहित में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए अन्यथा छात्र समुदाय चरणबद्घ आंदोलन करने को बाध्य होंगे। यह भी पढ़ें- क्लस्टर व्यवस्था के विरोध में छात्र संगठनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.