जमशेदपुर, जनवरी 22 -- जमशेदपुर। नियमित टीकाकरण को लेकर हाता में जिला स्वास्थ्य विभाग का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को संपन्न हो गया। इसमें जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. रंजीत पांडा के साथ कोल्हान के 20 डॉक्टर ने भाग लिया। इस दौरान विभिन्न तरह के टीकाकरण के महत्व पर डॉक्टरों में विचार- विमर्श हुआ। डॉ.पांडा ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मचारियों की लगातार प्रयास से पूर्वी सिंहभूम जिला एनीमिया मुक्त भारत अभियान में जिला राज्य में नंबर वन पर है। आरसीएच पदाधिकारी के अनुसार स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी को टीकाकरण के प्रतिशत पर लगातार ध्यान देना चाहिए, ताकि ग्रामीण क्षेत्र में सहिया की मदद से जच्चा-बच्चा एवं गर्भवती और बच्चों का टीकाकरण नियमित हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...