जमशेदपुर, जून 21 -- कोल्हान विश्वविद्यालय के सभी अंगीभूत कॉलेज अब शून्य कार्बन उत्सर्जन (नेट जीरो) का प्रमुख केंद्र बनने की तैयारी में हैं। यूजीसी की ओर से 9 जून को जारी पत्र के अनुसार, भारत सरकार के वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के 'इंडिया नेट जीरो पोर्टल' से सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को जोड़ा जा रहा है। इसका उद्देश्य पारदर्शिता, जवाबदेही और सामूहिक सहयोग के माध्यम से देश को शून्य उत्सर्जन के लक्ष्य तक पहुंचाना है। इस मिशन के तहत कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी कॉलेजों को लिखित शपथपत्र जमा करना होगा। इस प्रतिबद्धता के अनुसार, सभी अंगीभूत संस्थान पूरी तरह से ग्रीन एनर्जी पर निर्भर होंगे और अपने परिसरों में गाड़ियों के परिचालन व उपयोग को कम करके कार्बन उत्सर्जन पर लगाम कसेंगे।

संस्थानों को नोडल अधिकारी नामित करना ...