कोल्हान के मरीजों के स्वास्थ्य की हर रिपोर्ट पर नजर रख रहा स्वास्थ्य विभाग
जमशेदपुर, जून 11 -- कोल्हान के मरीजों के स्वास्थ्य संबंधी हर रिपोर्ट पर अब स्वास्थ्य विभाग नजर रख रहा है। एमजीएम अस्पताल के पैथोलॉजी विभाग में जांच के लिए नई मशीनें लगाए जाने के बाद यह संभव हो सका है। जानकारी के अनुसार, एमजीएम अस्पताल के सेंट्रल पैथोलॉजी में कुछ महीने पहले कई नई मशीनें लगाई गई थीं, जिससे बड़ी संख्या में जांच शुरू हो गई है। इससे मरीजों को उनकी जांच रिपोर्ट मोबाइल पर तो मिल ही रही है, साथ ही ये रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय तक भी पहुंच रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एमजीएम अस्पताल में होने वाली सभी जांच रिपोर्टों की निगरानी कर रहे हैं।
जांच रिपोर्टों की निगरानी इससे उन्हें यह जानकारी मिल सकेगी कि सबसे अधिक किस प्रकार की जांच हो रही है और उनमें कितने मरीज पॉजिटिव या नेगेटिव पाए जा रहे हैं। मशीनों में सी-डैक सॉफ्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.