जमशेदपुर, फरवरी 2 -- आम बजट में रविवार को एमएसएमई सेक्टर के लिए की गई घोषणा से कोल्हान प्रमंडल के हजारों छोटे उद्योगों को लाभ मिलेगा। कोल्हान के लगभग दो हजार से अधिक उद्योगों की रीढ़ मजबूत होगी, साथ ही एक्सपोर्ट को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे वे ग्लोबल चैंपियन के रूप में उभरकर सामने आएंगे। सीआईआई में एमएसएमई के विशेषज्ञ विकास मित्तल ने बताया कि छोटे उद्योगों को अब फंड का अभाव नहीं होगा। इसके लिए केन्द्र सरकार द्वारा बनाए गए ट्रेड्स (ट्रेड रीसेवेबल इलेक्ट्रॉनिक डिस्काउंटिंग सिस्टम) को प्रभावशाली बनाया जाएगा और इसमें सभी बड़े उद्योगों को निबंधन कराना होगा, ताकि एमएसएमई को उत्पाद सप्लाई के तुरंत बाद सरकारी प्लेटफार्म ट्रेड्स से पैसा मिल सके और बाद में बड़े उद्योग इस प्लेटफार्म को पैसा देते रहेंगे। जेम पोर्टल को भी इस ट्रेड्स प्लेटफार्म से जोड़ दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.