जमशेदपुर, मार्च 27 -- जमशेदपुर । एक सप्ताह से बढ़ रहे तापमान के बाद शुक्रवार को रामनवमी के दिन गर्मी से राहत मिल सकती है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम एवं पश्चिमी सिंहभूम सहित आसपास के जिलों में कहीं-कहीं पर ओला के साथ बारिश हो सकती है। जिससे तापमान में थोड़ी कमी भी आएगी। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र उत्पन्न होने के कारण इस तरह की स्थिति उत्पन्न हो रही है और विभिन्न जिलों में इसके प्रभाव देखे जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.