जमशेदपुर, फरवरी 2 -- सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एससीसीआई) ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत केंद्रीय बजट का स्वागत करते हुए इसे आत्मनिर्भर भारत, आधारभूत संरचना विकास और जनकल्याण की दिशा में संतुलित बजट बताया है। चैम्बर का मानना है कि इस बजट से कोल्हान क्षेत्र में उद्योगों के विकास को गति मिलेगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। चैम्बर के अनुसार, राजकोषीय घाटे को 4.5 प्रतिशत से घटाकर 4.4 प्रतिशत करना और अगले वर्ष इसे 4.3 प्रतिशत तक लाने का लक्ष्य सरकार के जिम्मेदार वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता है। आत्मनिर्भर भारत के तहत देश में निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने और आयात पर निर्भरता कम करने की नीति से घरेलू उत्पादन, उद्योग और रोजगार को मजबूती मिलेगी। बजट में इन्फ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी के लिए किए गए प्रावधानों को भी चैम्बर न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.