बदायूं, फरवरी 17 -- मुजरिया। शिव तेरस के पावन अवसर पर क्षेत्र के मुजरिया,वितरोई, सिकंदराबाद, कोलहाई और परमू, शिव मंदिरों पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। साथ ही शिव पातालेश्वर मंदिर पर भी भीड़भाड़ देखी गई। इस दौरान हजारों की संख्या में शिवभक्त मंदिरों में पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। शिव तेरस के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस बार भी मंदिरों के आसपास बड़े स्तर पर मेले का आयोजन हुआ, जिसमें दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कोल्हाई मेले में मिठाई, जलेबी, पकोड़ी , प्रसाद, झूले, खिलौने और अन्य घरेलू सामान की कई दुकानें लगाई गईं। साथ ही सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया। मेला में डॉ. वीरेश कुमार तोमर भाजपा नेता ने मंदिर पर जाकर कामना की। मेला आयोजक डॉ. एनपीएस सैलानी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

हिं...