कोल्ड स्टोर हादसे में पूर्व मंत्री गए जेल, डीएचओ निलंबित
प्रयागराज, मार्च 24 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। फाफामऊ के चंदापुर स्थित आदर्श शीतगृह में सोमवार को हुए हादसे में चार लोगों की मौत के मामले में जिला न्यायालय ने पूर्व मंत्री व सपा नेता अंसार अहमद, उनके बेटे व भतीजे को मंगलवार को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। वहीं इस मामले में प्रदेश सरकार ने भी सख्त रुख अपनाया। राज्यमंत्री उद्यान विभाग दिनेश प्रताप सिंह ने जिला उद्यान अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया है। मंत्री ने मंगलवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया और अस्पतालों में घायलों से भी बात की।सोमवार को चंदापुर का आदर्श शीतगृह ढहने से चार श्रमिकों की मौत हो गई थी, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे, इनमें कई घायलों का इलाज अब भी अस्पतालों में चल रहा है। वहीं देर रात सेना से भी राहत कार्य में मदद ली गई। मामले में फाफामऊ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.