अलीगढ़, फरवरी 11 -- गोंडा, संवाददाता। थाने में दर्ज मुकदमा में बताया गौरव गौड पुत्र रमेश चंद्र गौड़ निवासी एबोनी ग्रीन्स गाजियाबाद और जे.आर. एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड, भैया की पुलिया में महाप्रबंधक के रूप में कार्यरत हूं। हमारे पास एक कोल्ड स्टोरेज सुविधा है, जिसमें हम मदर डेयरी फ्रूट एंड वेजिटेबल प्राइवेट लिमिटेड का मक्खन स्टोर करते हैं। दिनांक 10 फरवरी 2026 को आधी रात लगभग 12:35 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। जिसमें हमारे कक्ष संख्या 5 के मुख्य द्वार के ताले तोड़ दिए गए हैं और लगभग 181 कार्टन मक्खन चोरी हो गए हैं। जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 27 लाख रुपये है।हमें इस घटना के बारे में लगभग रात 2:30 बजे पता चला जब हमारा सुरक्षा गार्ड परिसर का गश्त लगा रहा था। गार्ड ने तुरंत उन अज्ञात लोगों पर चिल्लाना शुर...