मैनपुरी, मार्च 22 -- क्षेत्र के एक कोल्ड स्टोर में मजदूरी के बकाया रुपयों को लेकर ठेकेदार और मालिक के बीच विवाद गहरा गया है। जटपुरा निवासी ठेकेदार बबलू उर्फ बृजेश ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी लेबर के माध्यम से कोल्ड स्टोर में करीब 55 हजार बोरियां रखवाई थीं। प्रति बोरा 11.30 की दर से उनका कुल Rs.2 लाख 27 हजार 500 रुपये बकाया है। ठेकेदार ने आरोप है कि जब उन्होंने भुगतान मांगा, तो कोल्ड स्टोर मालिक और उनके परिजनों ने पैसे देने से इनकार कर दिया। विरोध करने पर उन्हें जातिसूचक गालियां दी गईं और लात-घूंसों व डंडों से मारपीट कर अपमानित किया गया। इस घटना से आक्रोशित होकर दर्जनों मजदूरों ने थाने के गेट पर रविवार को प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में अंजू, मातादीन, प्रियांशू, हरभजन, रवि, बबलू, शैलेंद्र, रा...