प्रयागराज, अप्रैल 6 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता बीते 23 मार्च को पूर्व मंत्री अंसार अहमद के चंदापुर शीतगृह के एक हिस्से के ढहने से जान गंवाने वाले चार लोगों के खाते में अब तक मुआवजा राशि नहीं पहुंची है। प्रधानमंत्री राहत कोष व मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये दिए जाने के ऐलान के बाद जिला प्रशासन ने पोर्टल पर सूचना अपलोड कर दी है।एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह ने बताया कि जिले से पोर्टल पर मृतकों का विवरण भेज दिया गया है। जिलाधिकारी सहरसा से मृतकों के परिजनों का आधार कार्ड और बैंक खाता विवरण मांगा गया है। दोपहर तक विवरण आया नहीं था। विवरण अपलोड होने के बाद ही राशि उनके खाते में ऑनलाइन जाएगी। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.