कोल्ड स्टोर ढहने से 13 घायलों को अस्पताल से मिली छुट्टी
प्रयागराज, अप्रैल 2 -- फाफामऊ स्थित आदर्श कोल्ड स्टोर के 23 मार्च को ढहने से घायल 14 श्रमिकों में 13 को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। सभी मरीज बेली और एसआरएन अस्पताल में भर्ती थे। घायलों में तीन साल के कार्तिक पटेल और धर्मेंद्र को छोड़कर सभी श्रमिक बिहार के रहने वाले हैं। गुरुवार को एसआरएन में भर्ती वशिष्ठ नारायण को भी छुट्टी दे गयी। वहीं घायलों में सबसे ज्यादा गंभीर 18 वर्षीय अमित कुमार एसआरएन में भर्ती हैं। मंगलवार को उनके पैर का ऑपरेशन किया जाएगा। पहले ऑपरेशन बेली अस्पताल में होना था लेकिन बुधवार को एसआरएन रेफर कर दिया गया। अमित की देखरेख कर रहे उमेश चौधरी ने बताया कि घटना के 12 दिन बीतने के भी न बकाया मजदूरी मिली है और न ही सरकार की ओर से कोई आर्थिक मदद मिल सकी है। घायल श्रमिकों को अस्पताल से भले छुट्टी दे गयी है लेकिन एक माह तक अभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.