प्रयागराज, अप्रैल 4 -- प्रयागराज। फाफामऊ के आदर्श कोल्ड स्टोर के 23 मार्च को ढहने से घायल 18 श्रमिक शुक्रवार को बिहार स्थित अपने घर पहुंच गए। सभी घालयों की लिस्ट का संबंधित ग्राम सभा के सरपंच उमेश चौधरी ने मिलान किया। साथ ही घायलों की स्थिति को देखते हुए स्थानीय अस्पताल में भी इलाज के लिए ले गए। घटना के दिन आठ घायल मजदूर बिना इलाज कराए घर चले गए थे। उमेश ने बताया कि एसआरएन में भर्ती अमित के पैर का ऑपरेशन कराने में 50 हजार रुपए खर्च होंगे। इसके लिए गांव के लोगों से आर्थिक मदद की अपील की है। उन्होंने उप्र सरकार व जिला प्रशासन से अनुरोध किया है मृतकों व घायलों के लिए घोषित आर्थिक प्रोत्साहन धनराशि उपलब्ध कराई जाए। साथ ही कोल्ड स्टोर के पाास श्रमिकों की बकाया मजदूरी भी दिलाई जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...