उरई, मई 27 -- कोंच। संवाददाता कोंच क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले ग्राम अंडा गांव के पास बने एक कोल्ड स्टोर में गैस रिसाव मामले में स्थानीय प्रशासन ने कन्नी काट ली है और पूरे मामले को उच्च अधिकारियों के पास चले जाने की बात कही तो वहीं जिला उद्यान अधिकारी ने भी अपना पल्ला झाड़ लिया।अब ऐसे में कोल्ड स्टोर संचालक पर क्या कार्रवाई होती है ये बात एडीएम की जांच रिपोर्ट पर निर्भर करता है।

गैस रिसाव से मजदूर प्रभावित मंगलवार को अंडा गांव के पास बने ओम नमः शिवाय कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस रिसाव से बुरी तरह झुलसे एक मजदूर को अपने चेहरे और आंखों को महफूज रखने की जद्दोजहद करनी पड़ रही है। इस कोल्ड स्टोर में गैस रिसाव की खबर सुनकर जब स्थानीय प्रशासन के अधिकारी पहुंचे तो उनके बुलाने पर भी संचालक मौके पर नहीं आया और न ही कोई प्रपत्र भेजे। जिसके बाद उपजिलाध...