प्रयागराज, मार्च 25 -- संवेदनहीनता की यह पराकाष्ठा ही है...। प्रयागराज के जिस कोल्ड स्टोर के मलबे में चार जिंदगियां दफन हो गईं, सैकड़ों किसानों की उम्मीदें मलबा बन गईं, उसी ढेर में पड़े आलू को लूटने की मंगलवार को होड़ मची रही। फाफामऊ के चंदापुर के कोल्ड स्टोर ढहने के बाद आलू लूट का यह दृश्य दिनभर आम रहा। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। लोगों को सुबह होते ही जैसे ही जानकारी मिली कि बेला कछार में मलबे के साथ ही आलू भी फेंके जा रहे हैं वे मौके पर पहुंचने लगे। धीरे-धीरे भीड़ इतनी बढ़ गई कि हर कोई ज्यादा से ज्यादा आलू बटोरने की जुगत में लग गया। कुछ लोग कई-कई चक्कर लगाते भी देखे गए। कोई ई-रिक्शा में बोरे लाद रहा था तो कोई मोटरसाइकिल पर ही आलू भरकर निकल रहा था। कई लोग बोरी न मिलने पर कपड़े और थैले में ही आलू भरते दिखे। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.