मैनपुरी, जनवरी 8 -- एलाऊ। थाना क्षेत्र के ग्राम मंछना स्थित कोल्ड स्टोरेज से किसानों का 10 लाख रुपये का आलू ले जाने वाला कारोबारी किसानों के रुपये नहीं दे रहा। कोल्ड स्टोरेज संचालक ने रुपये मांगे तो उसने जान से मारने की धमकी दी। घटना की तहरीर पर पुलिस ने कन्नौज के आरोपी कारोबारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के ग्राम शिवसिंहपुर रोड मंछना पर स्थित डीएपी एग्रो एंड स्टोरेज के संचालक आरपी सिंह पुत्र अमीचंद ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि उनके कोल्ड स्टोरेज से कन्नौज का कारोबारी राहुल शुक्ला किसानों का आलू ले गया और इसके बाद गायब हो गया। आरोप लगाया कि आरोपी राहुल शुक्ला निवासी वनपुरा नारायणपुर मनोली जनपद कन्नौज 10 लाख रुपये का आलू खरीद कर ले गया है। लेकिन वह किसानों के रुपये नहीं दे रहा। रुपए मांगने पर उसके द्वारा जान से मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.